खाना खाने के बाद लेटना चाहिए या नहीं?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 10:34

खाना खाने के बाद सैर करनी चाहिए या लेटना चाहिए? यहां हैं सही पोस्ट मील रुटीन

खाने के बाद के रूटीन को लेकर अक्सर आप कन्फ्यूज़्ड रहते हैं। इसलिए हम बता रहें हैं कि पोस्ट ईटिंग फिटनेस के लिए आपको क्या करना चाहिए।

कुछ लोग सलाह देते हैं कि दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर आराम करना चाहिए ताकि भोजन अच्छी तरह पच सके। जबकि कुछ लोग खाना खाने के बाद पंद्रह मिनट वॉक की सलाह देते हैं। कन्फ्यूज हो गए न कि क्या करें? क्या सही है और क्या गलत? अरे रे, और ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपकी सारी कन्फ्यूजन दूर करने के लिए ही तो यहां हैं। तो आइए जानते हैं खाना खाने के बाद आपको असल में क्या करना चाहिए। 

वेट लॉस और फिटनेस के लिए आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज का पालन कारते हैं। लेकिन आपका फिटनेस गोल केवल कुछ घंटों के व्यायाम तक सीमित नहीं रह सकता। हेल्दी रहना एक समग्र जीवनशैली है, जिसका पालन आपको दिन भर करना होता है। सिर्फ दिन ही क्यों, आपके सोने का समय और तरीका भी इसमें शामिल है। खासतौर से आप खाना खाने के बाद आप क्या करते हैं, यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।  

पोषक तत्वों की दैनिक जरूरतों को अपने आहार में शामिल करने के साथ आपको पोस्ट मील रूटीन (Post meal routine) का भी ख्याल रखना चाहिए। जी हां, इससे जुड़ी विभिन्न प्रकार की राय मिलती है। अगर आप भी खाने के बाद लेटना या टहलने के बीच परेशान हैं, तो हम आपकी दुविधा को दूर कर रहें हैं। हम बता रहें हैं खाने के बाद की जरूरी और हेल्दी ऐक्टिविटी। 
खाने के बाद सैर करना है फायदेमंद 

सैर करना एक लो इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। खाने के बाद अधिकतम लाभ प्राप्त करने और नुकसान से बचने के लिए आपको चलने की लंबाई और तीव्रता को ध्यान में रखना चाहिए।

शोध से पता चलता है कि खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से व्यक्ति के ब्लड शुगर और प्रेशर, के स्तर को प्रबंधित करने में मदद मिलती है। शॉर्ट डिस्टेंस वॉकिंग से गैस और सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह नींद में सुधार कर सकता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info